उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को संयुक्त रूप से यमकेश्वर क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. दोनों मुख्यमंत्रियों ने प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना भी की. इस दौरान दोनों सीएम ने ओपन जिम का उद्घाटन भी किया. जिसमें दोनों ने व्यायाम भी किया.
दोनों मुख्यमंत्री ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में स्थापित ओपन जिम का लोकार्पण कर उसमें व्यायाम कर युवाओं को स्वस्थ जीवन का संदेश भी दिया.
इसे भी पढ़ें : मत्स्य पालन को बढ़ावा देने CM धामी ने रेफ्रिजरेटेड फिशरीज वैन का फ्लैग ऑफ, कहा- लाभार्थियों को 90 प्रतिशत तक ऋण…
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पौड़ी गढ़वाल में अपने गृह क्षेत्र यमकेश्वर पहुंचे थे. साथ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हैं. योगी आदित्यनाथ ने एक ओपन जिम का शुभारंभ किया. फिर दोनों ने हंसते खिलखिलाते हुए कसरत की.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

