UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कुछ जगहों में हल्की बारिश और कुछ जगहों में धूप की तल्खी देखने को मिल रही है। आईएमडी ने आज गोरखपुर से आगरा तक कई जिलों में गरज चमक के साथ बादल बरसने की संभावना जताई गई है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में आज ग्रीन जोन में है।

गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

मौसम जानकारों के मुताबिक आज हमीरपुर, इटावा, फतेहपुर, आगरा, कौशांबी, कानपुर, चित्रकूट, झांसी, बांदा, जालौन, प्रयागराज, महोबा, मीरजापुर ललितपुर, सोनभद्र और कानपुर जिले के आस-पास के इलाके में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने (UP Weather Today) को मिलेगी। इन जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। आज यहां 30-40 किमी की रफ़्तार से हवाएं चलने की चेतावनी हैं।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 8 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

इसके अलावा बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, महराजगंज, संतकबीर नगर में के आस पास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में बादलों की हल्की आवाजाही देखने (UP Weather Today) को मिलेगी। प्रदेश के ज्यादातर जिलों मे मौसम शुष्कर रहेगा और भगवान सूर्य नारायण के दर्शन होंगे।

READ MORE: “कभी-कभी मुख्यमंत्रियों का दिल भी बच्चा हो जाता है जी..” दोनों CM ने ओपन जिम में व्यायाम कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

बता दें कि बीते 24 घंटे में सबसे कम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस नजीबाबाद मं रहा। लखनऊ का अधिकतम तापमान 29.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10.2 डिग्री कम है। जालौन में देश में सबसे अधिक 27 मिमी बारिश दर्ज की (UP Weather Today) गई। महराजगंज में 23 मिमी और झांसी में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।