देहरादून. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चंपावत रेप मामले को लेकर दावा किया है कि पीड़िता के परिजन अपना बयान बदल रहे हैं, जो सवालिया निशान खड़ा कर रहा है. गणेश गोदियाल ने कहा, चंपावत में घटित दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर घटनाक्रम में अब एक नया मोड़ आ गया है, जिस परिवार ने पहले अपनी बेटी के साथ हुई घटना को लेकर लिखित शिकायत दी थी, अब वही परिवार अपने बयान बदलता नजर आ रहा है. इससे कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं.
इसे भी पढ़ें- चंपावत नाबालिग रेप मामले में हरीश रावत का बड़ा बयान, जानिए पूर्व सीएम ने भाजपा का जिक्र कर क्या कहा?
गणेश गोदियाल ने कहा, सबसे चिंताजनक बात यह है कि जो लोग पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर न्याय की मांग कर रहे थे, अब उन्हीं को प्रताड़ित किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं. अगर कोई व्यक्ति अन्याय के खिलाफ आवाज उठाए और उसे ही दबाने का प्रयास होने लगे, तो यह लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था दोनों के लिए बेहद खतरनाक संकेत है.
इसे भी पढ़ें- ‘असुविधा का सामना न करना पड़े…’, CM धामी ने श्री केदारनाथ धाम में हॉस्पिटल का किया लोकार्पण, कहा- श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा
आगे उन्होंने कहा, हमारी मांग स्पष्ट है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो. यदि आरोप गलत थे तो इसकी भी सच्चाई सामने आए, और यदि किसी प्रकार का दबाव बनाया गया है तो उसकी भी जांच हो, लेकिन पीड़ित पक्ष के समर्थन में खड़े लोगों को प्रताड़ित करना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता. सरकार और प्रशासन का काम अपराध दबाना नहीं, बल्कि सत्य को सामने लाना और न्याय सुनिश्चित करना है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

