Rajasthan News: जयपुर के झोटवाड़ा में एक नामी ज्वेलर को रोहित गोदारा गैंग के नाम पर निशाना बनाया गया है। 6 मई को कारोबारी के वॉट्सऐप की घंटी बजी। जैसे ही वॉयस नोट प्ले किया गया, उसमें से निकली आवाज ने पूरे परिवार के होश उड़ा दिए।

सामने वाला खुद को वीरेंद्र चारण बता रहा था। कहा कि 5 करोड़ रुपये दो या फिर मौत के लिए तैयार रहो। पैसे न देने पर ज्वेलर ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार को खत्म करने की बात कही गई है। यह सुनकर रूह कांप जाती है।
धमकी देने वालों ने VPN यानी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का इस्तेमाल किया ताकि उनकी असली जगह का पता न चल सके। साइबर सेल की टीम लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।
वहीं ज्वेलर के घर और दुकान पर पुलिस तैनात कर दी गई है। स्पेशल टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल उस वॉयस मैसेज की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर सियासत, अखिलेश ने उठाए सवाल, केशव मौर्य ने किया पलटवार, कहा- उन्हें अच्छे तरीके से इलाज की आवश्यकता
- काम नहीं मिलने से नाराज सरपंच धरने पर बैठे, सुशासन तिहार से बनाई दूरी, कलेक्टर को पत्र लिखकर बताया अपना दर्द
- ओडिशा क्या यूपी-बिहार बन गया है? कानून व्यवस्था को लेकर बीजद विधायक अरुण साहू का सरकार पर तीखा हमला
- Share Market Crash : बाजार में इन वजहों से दूसरे दिन गिरावट, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट ?
- सहरसा में मिड-डे मील के खाने में ‘सांप’ मिलने के आरोप के बाद दर्जनों बच्चे बीमार, 24 घंटे में दूसरी बड़ी घटना
