Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के भाटिया वर्कशॉप इलाके में शुक्रवार की सुबह मौत बनकर आए आवारा कुत्तों ने एक 2 साल की बच्ची की जान ले ली।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची का नाम गौरी था। वह अपने पिता राजू लाल और परिवार के साथ एक अस्थायी टेंट में सो रही थी। सुबह के करीब 6 बजे अचानक 7-8 खूंखार कुत्तों का एक झुंड वहां पहुंच गया। कुत्ते दबे पांव टेंट के पास आए और बाहर सो रही मासूम गौरी को जबड़े में दबोच लिया। इसके बाद कुत्ते उसे करीब 50 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गए।
पिता दौड़ता रहा, पर देर हो चुकी थी
बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर पिता राजू लाल की नींद खुली। पिता ने देखा खूंखार कुत्ते बच्ची के शरीर को नोंच रहे थे। राजू ने कुत्तों को पत्थरों से खदेड़ा। खून से लथपथ गौरी को तुरंत एसआरजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि गौरी का परिवार मूल रूप से बारां जिले के भंवरगढ़ का रहने वाला है। राजू लाल करीब डेढ़ महीने पहले काम की तलाश में झालावाड़ आए थे। वह शादियों में ढोल बजाकर अपने परिवार का पेट पालते थे। इस घटना के बाद झालावाड़ के लोगों में भारी गुस्सा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में दो दर्जन से ज्यादा आवारा कुत्तों का आतंक है। कई बार नगर परिषद को शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों का सीधा आरोप है कि अगर प्रशासन वक्त रहते कुत्तों को पकड़ लेता, तो आज गौरी जिंदा होती। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पढ़ें ये खबरें
- RPSC SI Recruitment 2021 Cancelled: राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 2021 रद्द: दोबारा परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी, 16 मई से करें सुधार
- शिक्षा, पर्यटन समेत कुंभ मेला से संबंधित योजनाओं को CM धामी ने दी करोड़ों की वित्तीय स्वीकृति, जानिए कहां खर्च होंगे कितने पैसे
- दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में पति के खिलाफ केस दर्ज, बराड़ा पुलिस ने शुरू की जांच
- खबर का असर: रायपुर में सरकारी जमीन पर अवैध खनन की खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया खनिज विभाग, टीम ने शुरू की जांच
- Rajasthan Scooty Yojana: बेटियों के लिए बड़ी खबर; अब घर नहीं आएगी स्कूटी, खाते में आएंगे 70 हजार, बस करना होगा यह छोटा सा काम
