RSSB Lab Assistant Exam: राजस्थान के लाखों बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है।
बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा कि 10 मई को होने वाली विज्ञान विषय की परीक्षा में करीब 500 रिक्त पद बढ़ाए जा सकते हैं। इसका मतलब यह है कि अब चयन की रेस में शामिल ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा।

9 लाख से ज्यादा उम्मीदवार, परीक्षा केंद्रों की भारी फौज
इस बार की भर्ती परीक्षा में कुल 9 लाख 22 हजार अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बोर्ड ने भी इंतजामों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 9 मई की परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1260 केंद्र बनाए गए हैं, वहीं 10 मई की परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 1600 से ज्यादा कर दी गई है।
एग्जाम का पूरा शेड्यूल, नोट कर लें समय
- 9 मई (भूगोल): यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी। समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसमें करीब 4 लाख छात्र बैठेंगे।
- 10 मई (विज्ञान): विज्ञान विषय की परीक्षा दो पारियों में होगी।
- पहली शिफ्ट सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी।
- विज्ञान के लिए सबसे ज्यादा 5 लाख 22 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
पढ़ें ये खबरें
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई, बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल में बदलेगी दशा-दिशा
- हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहरलाल खट्टर, IIT रुड़की में किया सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स का उद्घाटन
- गोकलगढ़ में आवारा कुत्तों का आतंक: एक महिला और एक पुरुष को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
- Masik Shivratri 2026 : कब रखा जाएगा ज्येष्ठ माह की मासिक शिवरात्रि का व्रत …
- आरंग विधायक का रिपोर्टकार्ड : मंत्री गुरु खुशवंत से क्यों नाराज हैं लोग ? रेत, शराब और पानी ! जानिए ग्रामीणों से ढाई साल का हाल…

