बस्ती। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने पहले अपने पति का घर छोड़ा और लिव इन पार्टनर संग रहने लगी। जैसे ही महिला को नया प्रेम मिला। उसने सोते हुए लिव इन पार्टनर को जिंदा जला दिया। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रेमिका ने जिंदा जलाया

यह पूरा मामला जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र का है। जहां बरहुंवा गांव निवासी रामचंद्र गुप्ता बीते चार साल से एक विवाहित प्रेमिका कांति के साथ लिव इन में रह रहा था। रामचंद्र के परिजन लगातार इसका विरोध करते लेकिन युवक नहीं माना। एक बार तो युवक ने परिजनों को जहर खाने की धमकी दी। जिसके बाद परिवार वाले भी कुछ नहीं कह सके लेकिन उसे क्या पता था कि जिसके लिए उसने सब से लड़ा। वही उसे जान से मार डालेगी।

READ MORE: ‘हमें मारिए, इसे नहीं…’, प्रेमिका की शादी में पीटा आशिक, दूल्हे ने किया फेरे लेने से इनकार, फिर आया ऐसा ट्विस्ट, जानकर…

बुरी तरह झुलस गया युवक

बताया जा रहा है कि महिला को एक और प्रेमी मिल गया और उसने रामचंद्र को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और चार मई को जब युवक सो रहा था तो कांति ने कमरे में आग लगा दी और दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गई। देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई और युवक बुरी तरह से झुलस गया। जैसे तैसे करके उसने घर में 10 फीट ऊपर बने रोशनदान से बाहर कूद कर अपनी जान बचाई।

READ MORE: CM योगी ने महाराणा प्रताप को किया याद, गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर किया नमन, कहा- आपकी राष्ट्रनिष्ठा सदैव प्रेरणा देती रहेगी

इलाज के दौरान मौत

युवक के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनते ही परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे आनन फानन में बस्ती जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन भड़क गए और आरोपी महिला को तुरंत अरेस्ट करने और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे। परिजनों को जैसे तैसे उनके समझा और शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

READ MORE: UP Weather Today: यूपी वाले हो जाएं सावधान, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

आरोपी महिला हुई अरेस्ट

पुलिस ने मृत युवक के मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। इस हत्या के पीछे और किस-किस का हाथ है, यह भी खंगाला जा रहा है।