औरैया. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार सगे भाइयों को रौंद दिया. घटना में दोनों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘हमें मारिए, इसे नहीं…’, प्रेमिका की शादी में पीटा आशिक, दूल्हे ने किया फेरे लेने से इनकार, फिर आया ऐसा ट्विस्ट, जानकर…

बता दें कि घटना याना थाना क्षेत्र में भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर उस वक्त घटी, जब दोनों भाई बाइक से दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के भीखेपुर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी. दोनों भाई बाइक सहित पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे. रात भर दोनों घायल अवस्था में पड़े रहे. वहीं अगली सुबह जब वहां से राहगीर गुजरे तो दोनों भाई को घायल अवस्था में पड़ा देखा.

इसे भी पढ़ें- जिद बनी जिंदगी की कालः छोटी सी बात पर युवक ने दादी से की लड़ाई, फिर लगा लिया मौत को गले, वजह जानकर रह जाएंगे सन्न

उसके बाद राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पतला भिजवाया. पुलिस ने जांच कर छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया. वहीं बड़े भाई को चिचौली मेडिकल रेफर कर दिया. जहां पहुंचने से पहले युवक की मौत हो गई. मृतकों की पहचान अभिषेक (23) और विकास के रूप में हुई है.