Rajasthan News: जयपुर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके राजस्थान सचिवालय से शनिवार दोपहर एक डराने वाली खबर आई। यहां सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) के सेक्शन में अचानक आग लग गई। जैसे ही कमरे से धुआं निकलता दिखा, वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी कुर्सियां छोड़कर बाहर की तरफ भागे।

शॉर्ट सर्किट ने बिगाड़ा खेल
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट हो सकती है। दोपहर का वक्त था और दफ्तर में काम चल रहा था, तभी अचानक एक कमरे से चिंगारियां उठीं और धुआं फैलने लगा। अच्छी बात यह रही कि आग बहुत ज्यादा नहीं फैली। समय रहते इस पर काबू पा लिया गया। किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
दमकल की गाड़ियां और अफसरों की दौड़
आग की खबर मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। साथ ही DIPR के बड़े अधिकारी भी तुरंत मौके पर जमा हो गए। स्थिति का जायजा लिया गया। फिलहाल दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह बुझा दिया है। अब वहां कूलिंग का काम चल रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- प्रतापगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: आग से झुलसकर महिला की मौत, घर की छत भी गिरी
- सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने युवती को 6900 नशीले कैप्सूलों सहित दबोचा, भाई फरार
- बंगाल जीत के बाद बीजेपी का मिशन पंजाब शुरू, मोदी-शाह की जोड़ी संभालेगी चुनावी कमान
- TCS Nashik: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आया चौंकाने वाला बयान, कहा- “AIMIM नेता की निदा खान को छिपाने में भूमिका थी”
- जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा ने किया विभागीय स्टालों का अवलोकन, ट्रैक्टर की चाबी और चेक पाकर खिले हितग्राहियों के चेहरे

