नासिक में चल रहे टीसीएस मामले में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को AIMIM के एक पार्षद की कथित भूमिका के बारे में कड़ी टिप्पणी की। इस मामले में आरोपी निदा खान शामिल हैं, जिनकी अग्रिम जमानत अदालत ने खारिज कर दी थी। सीएम फडणवीस ने कहा कि “यह स्पष्ट है कि AIMIM पार्षद मतीन मजीद पटेल ने निदा खान को छिपाने में भूमिका निभाई थी। इस सब के पीछे कौन था, इसका पता चल जाएगा। क्या वे धर्मांतरण रैकेट में शामिल हैं? क्या उन्होंने मदद की? इसका खुलासा हो जाएगा।”

फडनाविस ने कहा कि जांच जारी है और कथित साजिश के पीछे के लोगों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कार्यालय में कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के मामले, जिसे ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का भी नाम दिया जा रहा है, पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त रुख अपनाया है.

सीएम ने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि निदा खान को छिपाने के पीछे AIMIM का नगरसेवक था. सीएम फडणवीस ने कहा कि उस नगरसेवक के पीछे और कौन-कौन लोग थे, इसकी भी जांच की जाएगी. धर्मांतरण रैकेट में कौन-कौन शामिल है? इस रैकेट को कौन मदद कर रहा है? हर पहलू की गहन जांच की जाएगी.

पुलिस सूत्रों का दावा है कि शुरुआती पूछताछ में मतीन पटेल ने स्पष्ट जानकारी देने से बचने की कोशिश की और गोलमोल जवाब दिए. हालांकि, लगातार पूछताछ के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि निदा खान अपने माता-पिता, मौसी और भाई के साथ कौसर पार्क इलाके में मौजूद है.

इस मामले पर नासिक सीपी संदीप कर्णिक ने बताया कि निदा खान को संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया है. नासिक और संभाजीनगर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में पुलिस ने निदा खान को पकड़ा. वहीं निदा का सहयोग करने और उसे छिपने में मदद करने के लिए छत्रपति संभाजीनगर के मतीन पटेल को भी हमने सह-आरोपी बनाया है.

AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने शुक्रवार को नासिक टीसीएस मामले में हुए घटनाक्रम पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जलील ने कहा कि जब तक किसी के खिलाफ अपराध साबित न हो जाए, आरोपी को जमानत का पूरा अधिकार है. अगर निदा खान की जगह निशा पाटिल, नीता देशपांडे या नैन्सी फर्नांडीस होतीं, तो मेरा रुख यही होता।

जलील ने कहा आगे कहा, निचली अदालत में जमानत नहीं मिली तो निदा खान को उच्च न्यायालय से होते हुए  सर्वोच्च न्यायालय  तक जाने का अधिकार है.

इस बीच, शिकायतकर्ता के वकील एडवोकेट मिलिंद कुरकुटे के अनुसार, आरोपी खान को सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मतीन पटेल को नोटिस भी जारी किया है. साथ ही पुलिस मतीन पटेल का मोबाइल जब्त कर उनसे पूछताछ करने की तैयारी कर रही है. इस मामले में पुलिस एआईएमआईएम के कुछ और नेताओं से भी पूछताछ कर सकती है. मतीन पटेल को AIMIM नेता और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील का करीबी नगरसेवक माना जाता है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m