राकेश कथूरिया, कैथल. पुलिस अधीक्षक कैथल मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा चोरी व आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलायत क्षेत्र से गेहूं चोरी मामले की जांच एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एचसी अनिल कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव भाणा निवासी अनिल को काबू कर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया की रोहताश कुमार प्रोपराइटर मैसर्ज एस आर ट्रेडिंग कंपनी अनाज मंडी सब सेंटर बडसीकरी खुर्द की शिकायत अनुसार 1 मई को सुबह लगभग 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा सब सेंटर बडसीकरी खुर्द स्थित परचेज सेंटर से 20 कट्टे गेहूं चोरी कर लिए गए थे। चोरी किए गए गेहूं का कुल वजन लगभग 10 क्विंटल बताया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी की वारदात जम्मू कटरा हाईवे के पास बालू रोड स्थित परचेज सेंटर से हुई थी। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था।
आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 6 कट्टे गेहूं तथा वारदात में प्रयुक्त ऐरटिका गाड़ी बरामद की गई। आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।
- भारत ने AFC U-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहली बार बनाई जगह, रचा इतिहास…
- शादी टूटी तो रची साजिश: बीच चौराहे से युवक का अपहरण, फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने बचाई जान
- जालंधर धमाकों के बाद कठुआ में अलर्ट, बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा कड़ी
- सिरसा साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले 5 आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
- थलापति विजय के सीएम बनने का रास्ता साफ, VCK-IUML ने सौंपा समर्थन पत्र ; TVK ने राज्यपाल ने चौथी बार मांगा समय

