Rajasthan Crime News: अजमेर के आदर्श नगर थाना इलाके में मोबाइल फोन को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक हंसते-खेलते घर की खुशियां छीन लीं। महज 8वीं क्लास में पढ़ने वाले एक बच्चे ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि उसके बड़े भाई ने उससे मोबाइल वापस मांग लिया था।

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र का बड़ा भाई हाल ही में 10वीं की परीक्षा देकर छुट्टियों में घर आया था। उसके पास एक एंड्रॉयड फोन था वो घंटों तक यूट्यूब पर वीडियो और सोशल मीडिया देखता था। शुक्रवार की शाम को भी यही चल रहा था। तभी बड़े भाई के पास उसके किसी दोस्त का फोन आया और उसने अपना मोबाइल छोटे भाई से वापस मांग लिया। बस, इतनी सी बात पर छोटा भाई दूसरे कमरे में चला गया।
सिर्फ 20 मिनट के भीतर सब खत्म
कमरे में जाने के करीब 20 मिनट बाद तक जब छोटा भाई बाहर नहीं निकला, तो बड़े भाई को कुछ शक हुआ। उसने जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। जब काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो भाई ने दरवाजे के नीचे से झांककर देखा। छोटा भाई फंदे से लटका हुआ था। जिस वक्त यह सब हुआ, घर में माता-पिता काम पर गए हुए थे।
पुलिस और FSL की टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटूलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ FSL की टीम ने भी कमरे की जांच की और जरूरी सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह पूरी तरह से मोबाइल की लत और उससे पैदा हुए गुस्से का मामला लग रहा है। शनिवार को मेडिकल बोर्ड से बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली से पर्ची आ गई! कल हो सकता है यूपी मंत्रिमंडल विस्तार, अखिलेश बोले- मुख्यमंत्री जी की शक्ति का कटाव छटाव हो रहा है
- एक पल में खुशियां खाकः बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने गया पिता, कुछ घंटों बाद पड़ोसी के साथ घर पहुंची लाश
- Betul Crime News: पुराने RTO ग्राउंड में युवक का शव मिलने से सनसनी, CCTV खंगाल रही पुलिस
- LPG घोटाला : 92 मीट्रिक टन गैस की 80 लाख में डील, खाद्य अधिकारी ने 50 लाख लेकर किया खेल, पढ़ें पूरा खुलासा
- Lalluram.com पर तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बेटे के IFS बनने की खबर पढ़ भावुक हुए वन मंत्री कश्यप, अजय यादव को फोन कर दी बधाई
