Rajasthan News: नागौर के पादूकलां से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। करीब 5 महीने पहले नेशनल हाईवे पर लगे लंबे जाम को लेकर पुलिस ने अब जाकर बड़ा एक्शन लिया है। डेगाना डीएसपी के आदेश पर पादूकलां थाने में सांसद हनुमान बेनीवाल सहित कई बड़े नेताओं और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस खबर के बाद से इलाके की सियासी हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला इसी साल 13 जनवरी का है। रियाबड़ी इलाके में एक बड़ी सभा रखी गई थी। आरोप है कि इस सभा के मंच से नेताओं ने आंदोलन को तेज करने, चक्काजाम करने और जयपुर कूच करने की बातें कही थीं। इसके बाद देखते ही देखते समर्थकों की भारी भीड़ गाड़ियों के साथ पादूकलां तिराहे के पास नेशनल हाईवे-58 पर जमा हो गई।
इस चक्काजाम की वजह से हाईवे पर चलने वाले आम लोग घंटों परेशान रहे। पुलिस की रिपोर्ट कहती है कि काफिले में करीब 150 गाड़ियां और 200 से 250 लोग शामिल थे। इन लोगों ने जानबूझकर अपनी गाड़ियों की रफ्तार इतनी कम कर दी कि हाईवे का एक हिस्सा पूरी तरह ब्लॉक हो गया। पादूकलां से लेकर थावला टोल तक करीब 28 किलोमीटर के रास्ते पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं।
अब इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है जिनमें सांसद हनुमान बेनीवाल के साथ डॉ. श्रवण चौधरी और महेंद्र चौधरी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। पुलिस अब हाईवे के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के जरिए अन्य गाड़ियों और लोगों की पहचान करने में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में कुछ और लोगों का नाम भी एफआईआर में दर्ज हो सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
