Rajasthan News: जयपुर के SMS अस्पताल में शनिवार दोपहर को अचानक हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अचानक अस्पताल पहुंचे। दोपहर के ठीक 12:30 बजे थे। बिना किसी तामझाम के सीएम सीधे ओपीडी ब्लॉक और वार्डों की तरफ बढ़ गए। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से सीधी बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद मरीजों के हाथ से पर्ची लेकर पूछा कि अस्पताल में डॉक्टर और दवा समय पर मिल रही है या नहीं।

हड्डी रोग विभाग में मरीजों की भारी भीड़
अस्पताल पहुंचते ही सीएम सबसे पहले हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में गए। वहां पैर रखने की जगह नहीं थी। मरीजों की लंबी कतार देखकर सीएम खुद उनके बीच पहुंचे। इसके बाद वे न्यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी की तरफ बढ़े। वहां के हालात देखने के बाद उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा की।
एक ही जगह मिलेगी दवा और जांच की सुविधा
दौरे के बाद सीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई मरीज किसी खास विभाग में जाता है, तो उसे जांच और दवा के लिए भटकना न पड़े। उसी ओपीडी के पास ही सैंपल लेने और दवा देने का इंतजाम होना चाहिए। सीएम ने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी को साफ कहा कि धन्वंतरि ओपीडी के बाहर मरीजों के बैठने और ठंडे पानी की तुरंत व्यवस्था की जाए।
पूरे SMS अस्पताल में लगेगा सेंट्रल एसी
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह राजस्थान का सबसे बड़ा अस्पताल है, जहां दूसरे राज्यों से भी लोग आते हैं। मरीजों को गर्मी में परेशान न होना पड़े, इसके लिए पूरे अस्पताल को सेंट्रल एसी बनाया जाएगा। इसकी प्लानिंग शुरू कर दी गई है।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी समेत कई सीनियर डॉक्टर्स मौजूद रहे।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
