Rajasthan News: जयपुर के जगतपुरा इलाके में आज सुबह से ही भारी हलचल है। नंदपुरी अंडरपास के पास जेडीए का पीला पंजा चला है। ऑपरेशन 80 फीट के तहत टीम ने सीधे नूरानी मस्जिद को ढहा दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
रविवार शाम को इस कार्रवाई को रोकने के लिए मुस्लिम समाज और मस्जिद कमेटी ने एक बड़ी बैठक भी की थी। विरोध के सुर भी उठे। लेकिन प्रशासन टस से मस नहीं हुआ। जेडीए का साफ कहना है कि सड़क को हर हाल में 80 फीट चौड़ा किया जाएगा।

निशाने पर 5 धार्मिक स्थल, पहले ही मिला था अल्टीमेटम
इस कार्रवाई की जद में सिर्फ मस्जिद नहीं है। मास्टर प्लान के रास्ते में कुल 5 धार्मिक ढांचे आ रहे हैं। इसमें एक मस्जिद के अलावा दो मंदिर, एक सत्संग भवन और एक मजार शामिल हैं। जेडीए के बड़े अफसरों ने बताया कि इन सभी को बहुत पहले ही नोटिस थमा दिया गया था। खुद से कब्जा हटाने का समय भी खत्म हो गया था। जब लोगों ने निर्माण नहीं हटाया, तो मजबूरन बुलडोजर दस्ता भेजना पड़ा। इससे पहले 22 मई को भी यहां बड़ी कार्रवाई हुई थी, तब जेडीए ने एक साथ 134 अवैध निर्माण तोड़े थे।
5 लाख लोगों को मिलेगी राहत
इस पूरे बवाल के बीच आम जनता के लिए एक राहत भरी खबर भी है। जेडीए के मुताबिक, यह सड़क राजस्व रिकॉर्ड में पहले से ही 80 फीट चौड़ी है। इसके बनने से मालवीय नगर और पत्रिका गेट की तरफ से आने वाली गाड़ियां सीधे दूसरी तरफ की कॉलोनियों में जा सकेंगी। जगतपुरा रेलवे स्टेशन और जयपुर एयरपोर्ट जाने वालों को एक नया और शॉर्टकट रास्ता मिल जाएगा। रोजाना जाम से जूझने वाले करीब 5 लाख लोगों का सफर आसान होगा।
फिलहाल मौके पर जेडीए की विजिलेंस विंग और पुलिस की संयुक्त टीम तैनात है। सूत्रों के मुताबिक, बाकी बचे ढांचों पर भी कार्रवाई की तैयारी पूरी है।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
