Rajasthan News: राजस्थान में नीट (NEET) की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच एक बार फिर मातम पसर गया है। कोटा के बाद अब सीकर का उद्योग नगर इलाके में एक होनहार छात्र ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

क्या है पूरा मामला?
झुंझुनू के नवलगढ़ का रहने वाला उमेश माली सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। परिवार यहाँ एक निजी फ्लैट में रहता था। उमेश अपनी मां, बहन और छोटे भाई के साथ यहाँ रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। उसके पिता मुंबई में टाइल्स का काम करते हैं और बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना देख रहे थे।
बुधवार दोपहर जब उमेश की बहन और छोटा भाई घर लौटे, तो उन्हें उमेश का शव फंदे पर लटका मिला। कमरा अंदर से बंद था। उमेश ने चुन्नी से फंदा बनाया था। घर में चीख-पुकार मच गई।
आखिरी शब्द ने सबको रुलाया
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें कमरे से एक छोटा सा सुसाइड नोट मिला। उमेश ने उसमें लिखा था, सॉरी! बहुत दूर जा रहा हूं, पता नहीं कहां जा रहा हूं।
इतने छोटे से नोट ने पुलिस से लेकर परिजनों तक सबको गहरे सदमे में डाल दिया है। आखिर उमेश ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? क्या वह नीट परीक्षा के दबाव में था या कोई और बात थी? अभी तक इस बारे में कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। उद्योग नगर थाना पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार उमेश का यह तीसरा प्रयास था। वह 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा था। लेकिन परीक्षा की तारीख पास आते ही उमेश ने मौत को गले लगा लिया।
सीकर में यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ समय पहले नीट पेपर लीक विवाद और परीक्षा रद्द होने के चलते झुंझुनू के प्रदीप माहिच ने भी आत्महत्या कर ली थी।
अब उमेश की मौत ने एक बार फिर से कोचिंग हब कहे जाने वाले सीकर और कोटा में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल ये है कि आखिर सपनों का ये बोझ कब तक बच्चों की जान लेता रहेगा?
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया

