Bikaner Municipal Corporation Elections 2026 में भाजपा का खाता खुल गया है। वार्ड संख्या 69 से भाजपा प्रत्याशी लीला गहलोत की निर्विरोध जीत तय हो गई है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उनकी एकमात्र प्रतिद्वंद्वी ममता सांसी का पर्चा खारिज कर दिया गया। ममता के नामांकन में पार्टी के तौर पर आरएलपी का उल्लेख था, लेकिन अधिकृत चुनाव चिह्न संलग्न नहीं होने के कारण नामांकन निरस्त हुआ। अब नाम वापसी की अवधि पूरी होने के बाद लीला गहलोत को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाएगा।

कांग्रेस की सूची में था ममता सांसी का नाम
ममता सांसी का नाम कांग्रेस की ओर से जारी 80 प्रत्याशियों की सूची में शामिल था। कांग्रेस ने उन्हें पार्टी का सिंबल भी दिया था। इसके बावजूद नामांकन पत्र में पार्टी के तौर पर आरएलपी का नाम दर्ज होने और उसके अनुरूप अधिकृत सिंबल नहीं होने के कारण उनका पर्चा जांच में खारिज हो गया।
पति भी रह चुके हैं भाजपा पार्षद
लीला गहलोत के पति अनूप गहलोत पिछले बोर्ड में भाजपा पार्षद रह चुके हैं। इस बार वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के बाद भाजपा ने लीला गहलोत को प्रत्याशी बनाया।
बीकानेर शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने लीला गहलोत की निर्विरोध जीत को पार्टी के लिए शुरुआत बताया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का बोर्ड बनेगा। निगम चुनाव संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य ने भी इसे पार्टी के लिए शुभ संकेत बताया।
448 प्रत्याशियों के नामांकन सही
बीकानेर में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार, कुल 550 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। जांच के दौरान कुल 607 नामांकन पत्रों में से 127 निरस्त किए गए, जबकि 448 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। नाम वापसी की अंतिम तारीख 3 सितंबर है।
मतदान और मतगणना के दिन सूखा दिवस
नगरीय निकाय चुनाव के दौरान बीकानेर के नगरीय क्षेत्रों में मतदान और मतगणना को देखते हुए सूखा दिवस घोषित किया गया है। प्रथम चरण के मतदान के लिए 7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक और द्वितीय चरण के लिए 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा। इसके अलावा 14 सितंबर को मतगणना के दिन भी सूखा दिवस घोषित किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
