Chhabra Nagar Palika Election 2026 में नामांकन के अंतिम दिन वार्ड 20 का चुनावी समीकरण बदल गया। कांग्रेस की ओर से घोषित प्रत्याशी गोलू सुमन नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा चुनाव प्रभारी हेमंत नागर ने गोलू सुमन को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस वार्ड से भाजपा ने विपिन शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

दस्तावेज नहीं मिलने का बताया कारण
गोलू सुमन के अनुसार, नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार करवाने में सहयोग नहीं मिलने के कारण वे कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल नहीं कर सके। कांग्रेस ने वार्ड 20 से उनके नाम पर सिंबल तय किया था और प्रत्याशियों की सूची में भी उनका नाम शामिल था। इसके बावजूद नामांकन की अंतिम समय सीमा तक वे रिटर्निंग अधिकारी के सामने नहीं पहुंचे।
नामांकन दाखिल नहीं करने के बाद गोलू सुमन के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को वार्ड 20 में झटका लगा है। हालांकि, इस वार्ड से भाजपा ने पहले ही विपिन शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित कर रखा है।
छबड़ा में 35 वार्ड, कांग्रेस के 34 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
छबड़ा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के 34 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड 20 से घोषित प्रत्याशी गोलू सुमन का नामांकन दाखिल नहीं हो सका।
संवीक्षा में 39 नामांकन खारिज
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा हुई। इसमें 216 नाम निर्देशन पत्रों की जांच की गई। इनमें से 39 नामांकन पत्र अस्वीकार कर दिए गए, जबकि 143 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए।
रिटर्निंग अधिकारी सपना कुमारी के अनुसार, निर्धारित अवधि में कुल 216 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें 164 अभ्यर्थी शामिल थे। संवीक्षा के बाद 177 नाम निर्देशन पत्र स्वीकार किए गए, जिनमें 143 अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं, नियमों और निर्धारित प्रावधानों के तहत 39 नाम निर्देशन पत्र अस्वीकार किए गए। अब नाम वापसी के बाद छबड़ा नगर पालिका के वार्डों में चुनावी मुकाबले की अंतिम तस्वीर साफ होगी।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें

