चंडीगढ़. पंजाब में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. मामले बढ़ने के साथ स्वस्थ विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है. इन सब के बीच उस समय हडकम्प मच गया जब जालंधर में स्वाइन फ्लू से व्यक्ति की मौत का संदिग्ध मामला सामने आया है. मृतक की पहचान जमशेर खास के ताजपुर के रहने वाले मूल राज (85) के रूप में हुई है.
जानकारी मिली है कि मृतक क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से पीड़ित थे और उनका स्वाइन फ्लू टेस्ट पॉजिटिव आया था. इस मामले को पंजाब में स्वाइन फ्लू से पहली संदिग्ध मौत के रूप में दर्ज किया गया है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम स्वास्थ्य ऑडिट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी, इस लिए यह कह पाना मुश्किल है कि व्यक्ति की मौत का मुख्य कारण स्वाइन फ्लू ही है.
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मृतक पहले से ही क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) से पीड़ित थे और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर बताई गई. सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच के दौरान उनका H1N1 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था.
220 मरीजों की पुष्टि
पंजाब में लगातार केस बढ़ाने के साथ अब एहतियात रखनें की भी लोगों से अपील की जा रही है. थोड़े भी संदिग्ध लक्षण पाए जाने पर लोगों को सावधान रहने कहा गया है. वही इस मौत को लेकर विभाग का कहना है कि बिना औपचारिक स्वास्थ्य जांच के मौत का कारण केवल स्वाइन फ्लू को नहीं माना जा सकता. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में अब तक स्वाइन फ्लू के 220 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है.
- शोषण… धर्म परिवर्तन… और फिर ‘केरल स्केप प्लान’, दिनेशपुर पुलिस ने ऐन वक्त पर बिगाड़ा आरोपी का खेल
- अजमेर सेंट्रल जेल के प्रहरी की जेब से मिलीं 294 गोलियां, जेल के भीतर कैसे हो रही थी सप्लाई?
- शाही मस्जिद के बाद अब ‘फलादिया’ पर संकट! ब्रिज के नक्शे में आ रहा 224 वर्ग फीट का हिस्सा, निगम ने थमाया नोटिस
- शिक्षा विभाग में 60 लाख का वेतन घोटाला! मां, पत्नी और बहन के नाम पर निकाली गई सरकारी राशि
- दरभंगा MLC सीट पर राजद के अनिल झा ने 4010 वोटों से दर्ज की जीत, दूसरी वरीयता के आधार पर पलटी बाजी

