संगरूर. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने संगरूर में स्केटिंग के खिलाड़ियों से साख मुलाकात की. वह खिलाड़ियों से मिलने खुद मैदान पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री बच्चों को लेकर बेहद खुश नजर आए. खास बात यह देखने को मिली कि इस खेल से संबंधित मैदान में छोटे से लेकर युवा वर्ग के खिलाड़ी भी नजर आए, जिनसे मिलकर मुख्यमंत्री काफी खुश हुए और उनका उत्साह वर्धन किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि स्केटिंग की लोकप्रियता यहां के खिलाड़ियों में लगातार बढ़ती जा रही है जिसके कारण पंजाब का संगरूर स्केटिंग का हब बना चुका है.

मुख्यमंत्री ने माता पिता को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां छोटे-छोटे बच्चे और युवाओं को स्केटिंग ट्रैक पर स्केटिंग करते हुए देखकर बहुत खुशी हुई. उन्होंने वहां पर बैठे तमाम खिलाड़ियों के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि वह अपने बच्चों को इतना समय दे रहे हैं और रोज आकर यहां पर उनके साथ उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं जिससे उनके बच्चे एक दिन नेशनल लेवल में अपना और राज्य का नाम जरूर रोशन करेंगे. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्केटिंग देखने में काफी सरल लगती है लेकिन इसे कर पाना बहुत मुश्किल बात है. संगरूर के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि हर साल 70 से 80 मेडल संगरूर के खिलाड़ी लेकर आ रहे हैं या पंजाब के लिए बेहद गर्व की बात है.

खिलाड़ियों को हर संभव मदद की जाएगी और यहां के खिलाड़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पता चला कि स्केटिंग के खिलाड़ी मुझसे मिलना चाहते हैं तो मैं उनसे मिलने के लिए मैने तुरंत हां कहा और यह निर्णय लिया कि क्यों ना वहां पर जाकर उनसे मुलाकात की जाए जहां वह रोज प्रैक्टिस करते हैं और अपने हुनर को निखारने के लिए मेहनत कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि खेल से जुड़ी हुई जो भी जरूरत उन्हें महसूस होती है इसकी जानकारी उन्हें दी जाए वह उसे जरूर पूरा करेंगे नेशनल लेवल में पहुंचने के लिए राज्य सरकार उनकी हमेशा मदद के लिए आगे है. उन्होंने यह भी साफ कहा कि खेल के लिए पंजाब सरकार ने एक अलग बजट तैयार कर रखा है जिससे हर खिलाड़ी की सहायता कर उसे आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा.