संजय पाटीदार, भोपाल। राजस्थान के कोटा जिले से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बैतूल से खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के पुल से नीचे खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में मध्य प्रदेश के 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

कराड़िया गांव के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से श्रद्धालुओं को लेकर एक मिनी बस (जिसमें कुल 23 यात्री सवार थे) राजस्थान के रास्ते खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रही थी। कोटा के सीमलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कराड़िया गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और तेज गति से सीधा एक्सप्रेसवे के पुल से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए।

राहत एवं बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 15 से अधिक यात्रियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। इस धार्मिक यात्रा के दौरान हुए इस मर्म स्पर्शी हादसे से मृतको के परिजनों और बैतूल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

मृतकों के नाम

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m