IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज रायपुर में खेला जाएगा। स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। अब टीम की कोशिश आखिरी मुकाबला जीतकर जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ करने की होगी। दूसरी ओर, मेहमान टीम सीरीज में पहली जीत दर्ज कर सम्मान के साथ दौरे का अंत करना चाहेगी।

बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। मुकाबले से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग-11, रायपुर के मैदान की पिच रिपोर्ट और लाइव टेलीकास्ट व स्ट्रीमिंग की जानकारी समेत मैच से जुड़ी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
सीरीज में भारत का दबदबा, अब क्लीन स्वीप पर नजर

भारतीय महिला टीम ने सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की थी। पहले टी20 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराया था। दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन और बेहतर रहा। भारत ने जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराया और लक्ष्य 67 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
अब आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम की कोशिश जीत की लय बरकरार रखने की होगी। वहीं, टीम प्रबंधन के पास खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने का भी मौका रहेगा।
जिम्बाब्वे के सामने पहली जीत की चुनौती

जिम्बाब्वे की महिला टीम के लिए आज के मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करने का आखिरी मौका है। शुरुआती दोनों मैचों में हार के बाद टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में रखा था, लेकिन दूसरे मैच में टीम उस प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रही। ऐसे में मेहमान टीम की कोशिश गलतियों से सबक लेकर आखिरी मैच में मजबूत चुनौती पेश करने की होगी।
IND W vs ZIM W Head-to-Head: भारत का पलड़ा भारी
भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमें इस सीरीज में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार आमने सामने हुई है। अब तक खेले गए दोनों मुकाबले भारतीय टीम ने जीते है। मौजूदा सीरीज के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम का आत्मविश्वास मजबूत होगा, जबकि जिम्बाब्वे की टीम आखिरी मैच में वापसी करने के इरादे से उतरेगी।
Raipur Pitch Report: बल्लेबाजों को मिलेगी मदद, ओस भी डाल सकती है असर

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी के लिए अच्छी परिस्थितियां देखने को मिली थीं। पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही थी, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में मदद मिली।
हालांकि, शुरुआती ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। जिम्बाब्वे की स्पिन गेंदबाज न्याशा ग्वांजुरा ने तीन विकेट लेकर भारत को दबाव में डाल दिया था। इससे संकेत मिलता है कि बल्लेबाजों को पारी की शुरुआत में संभलकर खेलना होगा।
दूसरे मुकाबले के लिए भी बल्लेबाजी के अनुकूल परिस्थितियों की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, पिच का वास्तविक मिजाज मैच के दौरान ही स्पष्ट होगा। शाम के मुकाबले में ओस का असर पड़ने पर दूसरी पारी में गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।
IND W vs ZIM W 3rd T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत की संभावित प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़।
जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग-11
केलिस नधलोवु, बेलोव्ड बिजा, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), शार्न मायर्स, मिशेल मावुंगा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, न्याशा ग्वांजुरा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, जोसेफिन नकोमो (कप्तान) और तेंदाई मकुशा।
नोट: दोनों टीमों की ये संभावित प्लेइंग-11 हैं। अंतिम टीमों की पुष्टि टॉस के समय होगी।
IND W vs ZIM W 3rd T20I Live Telecast: टीवी पर कहां देखें मुकाबला?
भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर मैच देखने वाले दर्शक संबंधित हिंदी और अंग्रेजी चैनलों पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।
IND W vs ZIM W 3rd T20I Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें मैच?
मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिजिटल डिवाइस पर मैच देखने वाले दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

