सत्या राजपूत, रायपुर। राजधानी के बुढ़ापारा इलाके में एक पुराने मकान को तोड़ने के दौरान भवन का हिस्सा ढह गया। घटना के बाद क्षेत्र की कई सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया, वहीं पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। अचानक पैदा हुई इस स्थिति से स्थानीय रहवासियों में नाराजगी देखी जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि, जिस जगह पर यह घटना हुई है, वह शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में शुमार है। जो मकान ढहा है, वह डॉ. कुकरेजा का था, जिसे राजधानी ज्वेलर्स के मालिक ने खरीदा था। मकान को तोड़ने का काम चल रहा था, इसी दौरान भवन गिर गया। घटना के बाद मौके पर काम कर रहे मजदूर वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि ठेकेदार भी घटनास्थल से फरार हो गया।
मकान गिरने के कारण आसपास के रास्ते बंद होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति बाधित होने से पूरे क्षेत्र में असुविधा की स्थिति बन गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

