अमृतसर. अमृतसर में ऐतिहासिक वाल्मिकी तीरथ राम तीर्थ में भगवान वाल्मिकी जी का प्रगट दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया. इस मौके पर पंजाब में भी भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य की ओर से राज्य स्तरीय समारोह भी आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विशेष रूप से शिरकत की. साथ ही वाल्मिकी जी के बताए हुए सिद्धांत और शिक्षा को याद किया.
अमृतसर में आयोजित इस समारोह में राज्य के लोगों ने बेहद उत्साह के साथ हिस्सा लिया.साथ ही संत महापुरुष राजनीतिक नेता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान वाल्मीकि जी को नमन किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वाल्मीकि जी की शिक्षा को अपनाते हुए समाज में समानता और भाईचारा रखने तथा ऊंचा नीच के भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु वाल्मिकी जी के प्रकट दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम में आए समूह संतो को देखने के बाद मन बहुत शांत हुआ. हमारे गुरु पीर फकीर हमेशा सच और श्रम के पक्ष में खड़े होने के लिए सीख देते हैं.
आज हम आपके सेवक हैं और हम समाज के हर अनुभाग के कल्याण के लिए पवित्र शिक्षा पर चलकर पूरे दिल से काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के निर्माण के लिए भगवान वाल्मीकि की ओर से दिखाए गए मार्ग पर चल रहे हैं. शिक्षा को जीवन में सबसे शक्तिशाली साधन बताते हुए मान ने कहा कि इस वर्ष पंजाब में सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा मे 882 ने सफलता हासिल की है जबकि 2021 में यह संख्या केवल 80 थी यह इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा किस प्रकार गरीब बच्चों को भी सुनहरे भविष्य के रास्ते खोल रही है.
- मंदिर में सात फेरे, नोटरी के पास हंगामा! हिंदू युवक से शादी करने पर युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गए परिजन
- हरियाणा में बिजली वितरण को लेकर सरकार सख्त, निजी कंपनी के लाइसेंस पर पूरे प्रदेश में लगाई रोक
- Haryana Top News : बिजली वितरण लाइसेंस पर रोक,पत्नी की हत्या का मामला CRPF जवान चार दिन के रिमांड पर, बड़ी मात्रा में देशी कट्टा और कारतूस बरामद समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- नाबालिग हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने घर पहुंचे कलेक्टर-SSP, डिप्टी CM से फोन पर बात करते हुए रुंधा मां का गला, दोषियों को उम्रकैद की सजा देने की मांग
- थाने का नाम होगा “वाल्मीकि धाम”: उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 539 करोड़ की दी सौगात, महर्षि वाल्मीकि को किया नमन

