लखनऊ. दलित नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या की कोशिश के मामले में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में खैरगढ़ थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या का प्रयास किए जाने की घटना बेहद गंभीर, शर्मनाक और चिंताजनक है.
इसे भी पढ़ें- ये क्या बात हुई विधायक जी..? BJP MLA के अजीब बोल, कहा- मेरा विरोध करना है तो करो, लेकिन जीत गया तो…
पीड़िता के परिजनों से मेरी बात हुई है. परिजनों के मुताबिक, 31 अक्टूबर की शाम बिटिया शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी काफी तलाश की. अगले दिन, 1 नवंबर की सुबह वह खेत में मरणासन्न हालत में मिली. उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर उसे मरणासन्न हालत में खेत में छोड़ दिया. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बिटिया की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, 85% ग्वाला समाज आपको…यादव वोटरों में भेद करने का आरोप लगाते हुए राजभर ने साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
यूपी सरकार से हमारी मांग है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए. पीड़िता को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा, उसके परिवार को सुरक्षा और उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल सके. बिटिया को न्याय दिलाने और उसकी बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित कराने के लिए सरकार तत्काल प्रभावी कदम उठाए. हम बिटिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

