अमृतसर. अमृतसर से श्री गुरु नानक देव का 555वें प्रकाश पर्व मनाने के लिए आज श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। सभी भक्तों में जोश देखने लायक था। नानक देव के जयकारे लगाते सभी ने इस यात्रा की शुरुआत की है। यह सभी भारतीय पाकिस्तान 10 दिन के लिए गए हैं जो 23 नवंबर को भारत वापस लौटेंगे।
हर साल भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालू प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाते हैं। वहां हर साल इसकी भव्य तैयारी की जाती है। गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान में श्री गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भेजे जाने वाले 763 श्रद्धालुओं को वीजा प्राप्त हुआ है। इन सभी के अलग और भी बड़ी संख्या में लोगों ने पाकिस्तान जाने के लिए वीजा एप्लाई किया था, लेकिन उनको वीजा नहीं मिला।

शिरोमणि कमेटी के सैक्रेटरी सरदार प्रताप सिंह ने बताया कि 2,244 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाईकमान को भेजे गए थे, जिनमें से दूतावास ने 763 तीर्थ यात्रियों को वीजा जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि दूतावास की ओर से 1481 श्रद्धालुओं को वीजा नहीं दिया गया।
- Tata Commercial Vehicles Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगे होंगे टाटा के व्यावसायिक वाहन, इस साल तीसरी बार बढ़ रहे दाम
- CG News: PDS गड़बड़ी में फरार आरोपी गिरफ्तार, 31.75 लाख के खाद्यान्न की कमी का है मामला, 3 अब भी फरार
- रुड़की की मां-बेटी को मिला इंसाफ: गैंगरेप के 5 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की सख्त टिप्पणी, उम्रकैद
- PM मोदी के जन्मदिन पर भव्य दीप प्रज्ज्वलन: 5 लाख दीपों से जगमगाई रामराजा सरकार की नगरी, 5,000 आशीर्वाद दीपों से जगमगाया मोहनपुरा डैम
- स्वाइन फ्लू आउट ऑफ कंट्रोल? उत्तराखंड में 550 के पार हुआ आंकड़ा, 24 घंटे के अंदर चपेट में आए 24 लोग



