अजयारविन्द नामदेव, शहडोल। जिस घर में शादी के बाद नई जिंदगी के सपने सजने थे, उसी घर में रिश्तों का ऐसा कत्ल हुआ कि सुनकर रूह कांप जाए। आरोप है कि पत्नी को मायके ले जाने पहुंची सास और अपनी ही पत्नी को सोते समय खटिया के पाए से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद दोनों शवों को एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाया और आरोपी फरार हो गया, चार दिन बाद जब कमरे से उठती दुर्गंध ने पड़ोसियों को चौंकाया, तब खुला रिश्तों के इस खौफनाक कत्ल का राज।
READ MORE: SIR में कट गया था नाम? वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए दो दिनों का शिविर… जानिए कैसे होगा आवेदन!
शहडोल जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। गोहपारू थाना क्षेत्र के नवागांव में एक शख्स पर अपनी पत्नी और सास की हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दोनों को सोते समय खटिया के पाए से बेरहमी से पीटा और मौत के घाट उतारने के बाद दोनों शवों को घर के एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया,करीब चार दिन बाद शवों से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को घटना का पता चला और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: उज्जैन में पितरों का तर्पण करेंगी नाजिया इलाही, बोलीं ‘ गोमूत्र सेहत के लिए अच्छा, गरबा में मुस्लिम युवकों का क्या काम?’
जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के नवागांव निवासी दिनेश रजक की करीब एक साल पहले सीधी जिले के मंझौली निवासी रुचि से शादी हुई थी। शादी के बाद रुचि अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी, बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी बीच रुचि की मां सावित्री अपनी बेटी को मायके ले जाने के लिए नवागांव पहुंची थीं,बेटी को मायके ले जाने की बात को लेकर पति-पत्नी और सास के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद के बाद दिनेश देर रात घर पहुंचा और उस समय मां-बेटी घर में सो रही थीं, दिनेश ने खटिया का पाया निकालकर पत्नी रुचि और सास सावित्री पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हुईं और उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने दोनों शवों को घर के एक कमरे में बंद किया और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।
करीब चार दिन बाद कमरे से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। सूचना मिलते ही गोहपारू पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का ताला खुलवाया। कमरे के अंदर मां-बेटी के शव पड़े मिले। शवों की स्थिति देखकर पुलिस भी सकते में आ गई,पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में गोहपारू थाना प्रभारी जे.पी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवागांव में एक शख्स ने अपनी सास और पत्नी की हत्या कर फरार हो गया, हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, मामले में वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

