अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने खाड़ी देशों के कहने पर ईरान पर होने वाली मिलिट्री स्ट्राइक को रोक दिया है। ट्रंप ने बताया कि यह हमला मंगलवार को होने वाला था। अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं ने उनसे ऐसा करने के लिए कहा था, क्योंकि अभी गंभीर बातचीत चल रही है।
ट्रंप हफ्तों से धमकी दे रहे हैं कि अगर ईरान समझौता नहीं करता है, तो अप्रैल के मध्य में हुआ युद्धविराम खत्म हो सकता है. वे किसी भी क्षण ईरान पर बड़ा हमला करने के लिए तैयार है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान जंग को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि खाड़ी देशों के अपने सहयोगियों के अनुरोध पर उन्होंने ईरान पर होने वाले सैन्य हमले को रद्द कर दिया है. ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह घोषणा की. इससे पहले उन्होंने धमकी दी थी कि ईरान के पास समझौता करने के लिए समय कम बचा है, वरना नाजुक युद्धविराम के बाद लड़ाई फिर से शुरू हो जाएगी.
ट्रंप ने अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि अगर कोई स्वीकार्य समझौता नहीं होता है, तो वे किसी भी क्षण ईरान पर बड़ा हमला करने के लिए तैयार रहें. ट्रंप हफ्तों से धमकी दे रहे हैं कि अगर ईरान समझौता नहीं करता है, तो अप्रैल के मध्य में हुआ युद्धविराम खत्म हो सकता है. समझौते के लिए उनके मापदंड लगातार बदल रहे हैं.
राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले की योजना के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि अगर कोई स्वीकार्य समझौता नहीं होता है, तो वे किसी भी क्षण ईरान पर बड़ा हमला करने के लिए तैयार रहें.

ट्रंप ने बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, जॉइंट चीफ्स के चेयरमैन जनरल डैनियर केन और अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि बातचीत टूट जाती है तो वे पूर्ण, बड़े पैमाने पर हमले के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।
हालांकि ट्रंप ने पहले यह खुलासा नहीं किया था कि वे 19 मई (आज) को हमले की योजना बना रहे हैं, लेकिन वीकेंड में उन्होंने चेतावनी दी, ईरान के लिए समय कम होता जा रहा है.
ट्रंप की धमकियों के बाद ईरान के सीनियर मिलिट्री कमांडर ने कहा है कि अमेरिका फिर से रणनीतिक गलतियां और गलत कैलकुलेशन न करे।
सैन्य कार्रवाई को रोकने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि इस बात की बहुत अच्छी संभावना है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए समझौता हो सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

