महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद की 17 सीट पर होने वाले चुनाव में कांग्रेस सात सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान 18 जून को होना है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के सोलापुर, नांदेड़, यवतमाल, भंडारा-गोंदिया, वर्धा-चंद्रपुर और अमरावती स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ नागपुर उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार उतारने की संभावना है।

कांग्रेस ने कहा कि पार्टी अन्य 10 सीट पर सहयोगी दलों का समर्थन करेगी. निर्वाचक मंडल में नगर पंचायतों, नगर परिषदों, नगर निगमों और जिला परिषदों के सदस्य शामिल हैं. पार्टी के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद की 17 सीट पर होने वाले चुनाव में कांग्रेस सात सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है. महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान 18 जून को होना है. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि पार्टी के सोलापुर, नांदेड़, यवतमाल, भंडारा-गोंदिया, वर्धा-चंद्रपुर और अमरावती स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ नागपुर उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार उतारने की संभावना है.

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के मुख्य प्रवक्ता और महासचिव अतुल लोंढे ने बताया कि हाल ही में हुए महानगरपालिका चुनावों में कांग्रेस ने इन सात स्थानीय निकायों में काफी संख्या में सीट हासिल की हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी अन्य 10 सीट पर सहयोगी दलों का समर्थन करेगी. निर्वाचक मंडल में नगर पंचायतों, नगर परिषदों, नगर निगमों और जिला परिषदों के सदस्य शामिल हैं. लोंढे ने बताया कि हाल ही में हुए महानगरपालिका चुनावों में कांग्रेस ने इन सात स्थानीय निकायों में काफी संख्या में सीट हासिल की हैं.

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों और नागपुर उपचुनाव को लेकर पूरा शेड्यूल जारी कर दिया हैं. विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना 25 मई को जारी की जाएगी. वहीं 18 जून को मतदान होगा और 22 जून को वोटों की गिनती की जाएगी. नामांकन की आखिरी तारीख 1 जून तय की गई है, जबकि 2 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी. उम्मीदवार 4 जून तक अपना नाम वापस ले सकेंगे.

जिन 16 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें सोलापुर, सांगली-सतारा, अहमदनगर, ठाणे, जलगांव, नांदेड़, भंडारा-गोंदिया, रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, यवतमाल, पुणे, नासिक, वर्धा-चंद्रपुर-गडचिरोली, अमरावती, उस्मानाबाद-लातूर-बीड़, परभणी-हिंगोली और औरंगाबाद-जालना शामिल हैं. इन सीटों पर पहले चुने गए सदस्यों का कार्यकाल अलग-अलग समय पर खत्म हो चुका था, लेकिन तय समय पर चुनाव नहीं कराए जा सके थे. अब आयोग ने चुनाव कराने का फैसला लिया है.

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के सोलापुर, नांदेड़, यवतमाल, भंडारा-गोंदिया, वर्धा-चंद्रपुर और अमरावती स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ नागपुर उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार उतारने की संभावना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m