महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार को ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक सवार 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक डहाणू तहसील के बापूगांव से 100 से ज्यादा लोग एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रक में जा रहे थे। इसी दौरान पालघर जिले के धानीवरी गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर से ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

पालघर के दहानू में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर बारात लेकर जा रहा ट्रक भीषण हादसे का शिकार हो गया. ट्रक में 100 से ज्यादा लोग सवार थे.

पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भयंकर सड़क हादसा हो गया. शादी की बारात ले जा रहे एक ट्रक और कंटेनर वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई. 20 से 25 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं. हादसा पालघर के धनीवारी में हुआ. बताया जा रहा है कि ट्रक में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे. घायलों का इलाज इस समय कासा उप-जिला अस्पताल में चल रहा है.

पालघर में दर्दनाक सड़क हादसा, बारातियों से भरे ट्रक की कंटेनर से टक्कर, 12  लोगों की मौत, कई घायल

कासा थाने के सीनियर इंस्पेक्टर अमर पाटिल ने कहा, “भीषण हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हुई और 20 अन्य घायल हुए हैं. घायलों को कासा उप जिला अस्पताल और आसपास के अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है.” 

पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां एकदम से पलट गईं और कई यात्री वाहनों के नीचे फंस गए. प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि आइशर टेम्पो में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और तेज रफ्तार, सड़क का संकरा हिस्सा और आइशर के ड्राइवर द्वारा गाड़ी पर से नियंत्रण खो देना हादसे की मुख्य वजह थी. हादसे के बाद ट्रक में बैठे कई लोग उसके नीचे दब गए। मृतकों और घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक बहाल कराया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में हादसे की वजह ट्रक ओवरलोड, तेज स्पीड और ड्राइवर की लापरवाही मानी जा रही है।

महाराष्ट्र के पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 25  गंभीर रूप से घायल - palghar accident 8 dead 7 injured in mumbaiahmedabad  highway crash

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया। में मरने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m