मुंबई के चेंबूर इलाके में एक टैंकर से खतरनाक बेंजीन केमिकल का रिसाव होने की घटना से हड़कंप मच गया. प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर दुर्घटनास्थल के चारों ओर 500 मीटर से लेकर 2 किलोमीटर तक के दायरे को पूरी तरह सील कर दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने केमिकल लीकेज को बंद करने का काम शुरू कर दिया है.
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को चेंबूर क्षेत्र में मैसूर कॉलोनी के पास बेंजीन ले जा रहे एक टैंकर से रिसाव का पता चला, लेकिन इसे तुरंत नियंत्रण में कर लिया गया.
महाराष्ट्र के चेंबूर में सोमवार रात एक केमिकल टैंकर से खतरनाक बेंजीन का रिसाव होने की घटना से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, करीब 22 हजार टन क्षमता वाले टैंकर के बॉटम वॉल्व से बेंजीन केमिकल अचानक लीक होने लगा. शुरुआती जानकारी के मुताबिक टैंकर में करीब 28 टन बेंजीन भरा हुआ था.
अधिकारियों ने बताया कि रात 8:12 बजे मोनोरेल स्टेशन के पास हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजकर 20 मिनट तक बेंजीन को दूसरे टैंकर में ट्रांसफर करने का काम पूरा कर लिया गया.
आपको बताते चले कि बेंजीन एक रंगहीन और अत्यधिक ज्वलनशील गैस है. इसके रिसाव से आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है, वहीं अधिक मात्रा में इसके संपर्क में आने से स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ने की आशंका रहती है.
प्रभावित सड़क वाले हिस्से को जेट वॉटर से अच्छी तरह धोकर साफ कर दिया गया है. इसके बाद यातायात पूरी तरह बहाल कर दिया गया. फिलहाल राहत की बात यह है कि उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है. प्रशासन रिसाव के कारणों की भी जांच कर रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


