कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय से बिलबोर्ड हटाने को लेकर जारी विवाद में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. पुलिस रविवार को तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी नीत गुट के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची और कैमक स्ट्रीट पार्टी कार्यालय बिलबोर्ड मामले में फिर से पूछताछ के लिए बुलाने का नोटिस दिया.

सांसद अभिषेक बनर्जी कैमक स्ट्रीट मामले में सोमवार को पुलिस के सामने पेश नहीं पर  शेक्सपियर सरणी थाने को ईमेल भेजकर उपस्थित के लिए 48 घंटे का अतिरिक्त समय मांगा है.

कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के बाहर कथित अवैध बिलबोर्ड हटाने को लेकर हुए विवाद में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने पुलिस से 48 घंटे का समय मांगा है. शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने रविवार को नोटिस के जरिये उन्हें सोमवार को थाने में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया था.

नोटिस के अनुसार, अभिषेक को सोमवार सुबह 10 बजे शेक्सपियर सरणी थाने में उपस्थित होना था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी वह थाने नहीं पहुंचे.

हफ्ते भर में पुलिस दूसरी बार डायमंड हार्बर सांसद के कालीघाट स्थित आवास पर इस उद्देश्य से पहुंची. इससे पहले, सात अक्टूबर को बनर्जी घर पर मौजूद नहीं थे और नोटिस लेने के लिए भी कोई उपलब्ध नहीं था.

रविवार सुबह पुलिस टीम को करीब 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा. इसके बाद मुख्य दरवाजा खुलने पर पुलिस ने सोमवार को थाने में उपस्थित होने संबंधी नोटिस सौंपा. नोटिस देने के बाद टीम वहां से लौट गयी.

मामला 27 अगस्त को कैमक स्ट्रीट स्थित अभिषेक बनर्जी के कार्यालय से एक साइनबोर्ड हटाने की कोशिश से जुड़ा है. आरोप है कि साइनबोर्ड हटाने पहुंचे नगर निगम के कर्मचारियों को काम करने से रोका गया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m