बलूचिस्तान के ग्वादर जिले में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर बड़ा हमला हुआ है. इस हमले में पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के 13 जवान मारे गए. BLA ने कहा कि इस ऑपरेशन को उसकी समुद्री इकाई, हम्माल मैरीटाइम डिफेंस फोर्स (HMDF) ने अंजाम दिया. बलोच लिबरेशन आर्मी ने 11 अक्टूबर 2026 को जारी एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली. BLA के प्रवक्ता जीयंद बलोच के मुताबिक संगठन ने 13 अप्रैल को अपनी मैरीटाइम विंग बनाई थी.

बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि बलूचिस्तान के ग्वादर जिले के जिवानी में हुए हमले में पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के 13 जवान मारे गए.

बलोच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि बलोचिस्तान के ग्वादर जिले के जिवाणी में दो नावों पर हुए हमले में पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के 13 जवान मारे गए. 11 अक्टूबर को जारी एक आधिकारिक बयान में बलोच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि इस हमले को उसकी खास नौसैनिक विंग हम्माल मैरीटाइम डिफेंस फोर्स (HMDF) ने अंजाम दिया.

BLA के प्रवक्ता जीयंद बलोच के मुताबिक, संगठन ने 13 अप्रैल 2026 को अपनी मैरीटाइम विंग बनाई थी, जिसने अपना पहला समुद्री ऑपरेशन एक दिन पहले, 12 अप्रैल को मील तियाब इलाके में चलाकर पाकिस्तानी नेवी की पेट्रोल बोट को निशाना बनाया था.

BLA के प्रवक्ता जियांद बलूच ने एक बयान में कहा कि  यह सुनियोजित और जबरदस्त हमला था और दावा किया कि मौके पर ही पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के 13 जवान मारे गए. यह हमला ग्वादर के तटीय इलाके जिवानी में किया गया.

हालांकि, अभी तक इस हमले या हताहतों के बारे में पाकिस्तान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

वहीं, प्रवक्ता जियांद बलूच ने इसे बलूच आजादी आंदोलन का दायरा बढ़ाने और बलूचिस्तान के समुद्री क्षेत्र, तटरेखा और संसाधनों की रक्षा करने की संगठन की कोशिशों का हिस्सा बताया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m