गोवा में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने रविवार को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की गोय राखोन यात्रा में शुरुआत की. एक सभा को संबोधित करते हुए रामायण का उदाहरण देकर कांग्रेस और भाजपा की तुलना की.  भाजपा की तुलना ‘रावण’ से और कांग्रेस की तुलना ‘राम’ से की और मतदाताओं से 2027 के गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का समर्थन करने का आग्रह किया.

CM ए रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को बांटने के लिए यहां आई है. छोटी पार्टियों को दिया गया कोई भी वोट भाजपा को जाएगा. मैं इस बार गोवा के लोगों से अपील करता हूं कि वे सिर्फ हाथ के निशान पर वोट दें.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गोवा में कांग्रेस की गोय राखोन यात्रा की शुरुआत करते हुए बीजेपी को रावण और कांग्रेस को राम बताया. मतदाताओं से 2027 के गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का समर्थन करने का आग्रह किया. उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा भी किया.

रेवंत रेड्डी ने गोवा में कहा कि भारतीय राजनीति की कहानी में एक राम और एक रावण है. रावण बीजेपी है और राम कांग्रेस है। अगर आप रावण को हराना चाहते हैं, तो आपको राम का समर्थन करना होगा. उन्होंने आगे कहा कि गोवा में उन्हें वैसा ही उत्साह दिख रहा है, जैसा 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले देखने को मिला था.

यह कोई पहली बार नाही है कि भगवान को लेकर CM ए रेवंत रेड्डी ने किसी राजनीतिक पार्टी से तुलना कि हो. आपको बताते चले कि 29 सितंबर 2026 को ए रेवंत रेड्डी ने कहा था कि शिव गरीबों और राम अमीरों के भगवान हैं. उन्होंने भाजपा को अमीरों की पार्टी भी बताया। कहा कि भाजपा ने भगवान राम को अपने राजनीतिक नैरेटिव से जोड़ लिया है. भाजपा ने राम को चुरा लिया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m