प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS Business Forum को संबोधित करते हुए समूह के बढ़ते प्रभाव, आर्थिक ताकत और भारत के विकास मॉडल पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि BRICS की शुरुआत महज चार देशों से हुई थी, लेकिन आज यह 21 देशों का परिवार बन चुका है। ये देश दुनिया की करीब 50 फीसदी आबादी और 40 फीसदी GDP का प्रतिनिधित्व करते हैं।
BRICS की आर्थिक ताकत दुनिया से दोगुनी तेजी से बढ़ी
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले वर्षों में वैश्विक GDP करीब ढाई गुना बढ़ी है, जबकि BRICS देशों की कुल GDP लगभग साढ़े चार गुना बढ़ी है। यानी BRICS की आर्थिक ताकत बाकी दुनिया की तुलना में करीब दोगुनी तेजी से बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि BRICS देश अब ग्लोबल इनोवेशन और सॉल्यूशन के अहम हब के रूप में उभर रहे हैं। जमीनी स्तर की पहलों से लेकर फ्रंटियर टेक्नोलॉजी तक, इन देशों में इनोवेशन की नई संभावनाएं पैदा हो रही हैं।
अब तक का सबसे बड़ा BRICS Business Forum
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में आयोजित यह अब तक का सबसे बड़ा BRICS Business Forum है। बढ़ती वैश्विक व्यापारिक बाधाओं के बीच भारत आर्थिक पुल बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि 2014 से भारत ने करीब 40 देशों के साथ Free Trade Agreements (FTA) किए हैं।
भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान खेती, हेल्थ, स्किल्स और स्मार्ट ग्रिड जैसे क्षेत्रों में नए सहयोग नेटवर्क बनाए गए हैं। वहीं BRICS Incubator Network, BRICS MSME Portal और BRICS Startup Innovation Fund जैसी पहलों के जरिए स्टार्टअप्स और MSMEs को बाजार और वित्त से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
PM Modi ने रखा भारत का विजन
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की BRICS चेयरमैनशिप की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation, and Sustainability” है। उन्होंने बताया कि भारत ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक अपनी क्षमताओं को तेजी से मजबूत कर रहा है।
उन्होंने शिपबिल्डिंग, सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, क्रिटिकल मिनरल्स और बायोटेक्नोलॉजी को रणनीतिक क्षेत्र बताया। साथ ही, UPI की उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के करीब 50 फीसदी रियल-टाइम पेमेंट्स इस तकनीक का इस्तेमाल करके होते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



