हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में माइक्रो फाइनेंस और एडवाइजरी कंपनियों के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये का निवेश जुटाने के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। Lalluram.com की पड़ताल में अब एक और बड़ा नाम सामने आया है। आरोप है कि पहले बृजभान सिंह के साथ काम करने वाले पवन भाटिया ने अलग होकर अपनी कंपनी शुरू कर दी और अब लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर निवेश कराने की कोशिश कर रहे हैं।

Lalluram.com के स्टिंग में सामने आई नई स्कीम

Lalluram.com की टीम ने पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए स्टिंग ऑपरेशन किया। इस दौरान रिपोर्टर ने खुद को निवेशक बताकर पवन भाटिया से मुलाकात की। बातचीत में पवन भाटिया ने ऐसी निवेश योजना बताई, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए।

स्टिंग के दौरान पवन भाटिया ने दावा किया कि—

पहले साल 14 प्रतिशत रिटर्न
दूसरे साल 28 प्रतिशत रिटर्न
तीसरे साल 42 प्रतिशत रिटर्न
और इसी तरह बढ़ते हुए 10 साल में कुल 140 प्रतिशत तक मुनाफा मिलने की बात कही।
10 लाख निवेश करो… चेक भी मिलेगा!

20% तक साल का मुनाफा

स्टिंग ऑपरेशन में पवन भाटिया ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति 10 लाख रुपये निवेश करता है, तो उसकी सुरक्षा के लिए चेक भी दिए जाएंगे। यानी निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए चेक को सुरक्षा के तौर पर पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही पवन भाटिया ने कहा कि 1 साल में 14 परसेंट का इंटरेस्ट तो दे ही रहे हैं। लेकिन कुछ खास कस्टमर के लिए हमारे पास एक स्कीम है। जिसमें हम 20% तक साल का मुनाफा दे रहे हैं।

पहले बृजभान… अब पूर्व सहयोगी भी उसी रास्ते पर?

इससे पहले Lalluram.com के स्टिंग में बृजभान सिंह 30 प्रतिशत सालाना रिटर्न, प्रॉपर्टी के दस्तावेज और बड़े निवेशकों का हवाला देते हुए दिखाई दिया था। अब पवन भाटिया का स्टिंग सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या बृजभान से अलग हुए लोग भी उसी मॉडल पर अपनी-अपनी कंपनियां चलाकर लोगों से निवेश जुटा रहे हैं? सूत्रों का दावा है कि शहर में ऐसी कई माइक्रो फाइनेंस और एडवाइजरी कंपनियां सक्रिय हैं, जो ऊंचे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये का निवेश जुटा रही हैं।

इंदौर सिटी फॉरेस्ट में गड़बड़ी पर निगम आयुक्त का बड़ा एक्शनः सहायक प्रभारी मितुल सोनी निलंबित

देखना होगा पुलिस किस तरीके से जांच करती

अब इस पूरे मामले में देखना होगा कि क्राइम ब्रांच और पुलिस किस तरीके से इन कंपनियों की जांच करती है और क्या इन कंपनियों के पास वैधानिक लाइसेंस मिलता है हालांकि नियम अनुसार इतना रिटर्न देना संभव नहीं होता ऐसे में सवाल खड़े होते हैं कि यह कंपनी है किस तरह से लोगों से पैसा इन्वेस्ट करने के नाम पर लेती हैं और उसे शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर देती है अगर शेयर मार्केट में किसी दिन बड़ा नुकसान होता है तो इन सभी लोगों का पैसा डूबने के भी असर भी नजर आते हैं।

MP Weather Update: जुलाई में मानसून मचाएगा कोहराम, 19 जिलों में अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है आफत की बारिश

अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, एलन इंस्टीट्यूट समेत 6 कोचिंग संस्थान सील

रिटर्न देने के दावों के प्लान

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m