पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले TMC में घमासान तेज हो गया है. टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अबू ताहेर ने नंदीग्राम उपचुनाव से चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने उन्हें कई सालों तक नजरअंदाज किया और अब उन्हें बलि का बकरा नहीं बनना है. सांसद अबू ताहेर ने TMC प्रमुख को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि उनमें हिम्मत है, तो वे खुद नंदीग्राम के मैदान में उतरकर चुनाव लड़ें.
वरिष्ठ नेता अबू ताहिर के इस बयान ने ममता बनर्जी के लिए टेंशन बढ़ा दी है. अबू ताहिर का कहना है कि 15 सालों तक पार्टी ने उन्हें कभी नहीं चुना, तो फिर अब क्यों?
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है. टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अबू ताहेर ने नंदीग्राम सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखने के पक्ष में समर्थन देते हुए ममता बनर्जी को चुनौती दी है.
उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने उन्हें कई सालों तक नजरअंदाज किया और अब उन्हें बलि का बकरा नहीं बनना है. उन्होंने कहा कि जब टीएमसी राज्य में सत्ता पर काबिज थी, तब वह यहां लड़ने आई थीं, तो अब मैं क्यों लड़ूं. उन्हें खुद आकर उपचुनाव लड़ना चाहिए.
दूसरी तरफ रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी के बागी गुट के प्रवक्त रिजुआ दत्ता ने अबू ताहिर का समर्थन करते हुए ममता बनर्जी गुट को सीधी चुनौती दी.
पूर्व सांसद अबू ताहेर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं, तो उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को कम से कम चुनाव लड़ना चाहिए. पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू ताहेर ने ऐसा बयान दिया है, जिसने न सिर्फ टीएमसी नेतृत्व को असहज किया है, बल्कि भाजपा के लिए भी चुनावी बढ़त का दावा कर दिया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



