दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान लैंडिंग से पहले गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई. एअर इंडिया ने इसे गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान हुई एयरस्पेस उल्लंघन की घटना बताया है. फ्लाइट डेटा के मुताबिक विमान करीब दो मिनट से भी कम समय तक पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में रहा. इसकी जानकारी विमानन कंपनी ने संबंधित नियामक अधिकारियों को भी दे दी गई.

एअर इंडिया की फ्लाइट AI479 दिल्ली से अमृतसर जाते समय 22 जून को ‘गो-अराउंड मैन्यूवर’ के दौरान गलती से पाकिस्तान के एयरस्पेस में चली गई थी.

एयरलाइन के मुताबिक जैसे ही पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में जाने का पता चला चालक दल ने विमान को वापस भारतीय सीमा की ओर मोड़ दिया. एअर इंडिया ने कहा कि फ्लाइट AI479 के क्रू ने मैन्यूवर के दौरान पाकिस्तान के एयरस्पेस में गलती से चला गया था.

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है पाकिस्तान एयर ट्रैफिक अथॉरिटी की चेतावनी मिलने के बाद ही पायलट को इस बात का पता चला जिसके बाद विमान ने यू-टर्न लेकर वापस भारतीय एयरस्पेस की ओर रुख किया.

फ्लाइट AI479 ने अमृतसर एयरपोर्ट पर ‘गो-अराउंड’ प्रक्रिया के दौरान अटारी बॉर्डर पार करते हुए थोड़े समय के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में प्रवेश किया. फ्लाइट को दिल्ली वापस भेजा गया और तकनीकी जांच के बाद दोबारा अमृतसर रवाना किया गया.

विमान ने सोमवार रात 9:18 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी जो तय समय से सिर्फ 3 मिनट की देरी थी. अमृतसर में लैंडिंग रात 10 बजकर 30 मिनट पर होनी थी.

जानकारी के अनुसार विमान ने अमृतसर एयरपोर्ट के ऊपर कुछ देर चक्कर लगाया, लेकिन भारी ट्रैफिक और ऑपरेशनल कारणों के चलते उसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी. इसके बाद ATC ने विमान को दिल्ली लौटने के निर्देश दिए.

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पिछले साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले और के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है. पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने भारतीय रजिस्ट्रेशन वाले सभी विमानों चाहे वो कमर्शियल हों या मिलिट्री, के लिए अपना एयरस्पेस अप्रैल 2025 से बंद कर रखा है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m