संजय वाणी, आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के घोंघसा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रेलवे पटरी पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें: नाबालिग का अपहरणः शहबान खान पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, जमानत पर छूटा है आरोपी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: घर में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या: सिर पर गगरी से वार कर शव कुएं में फेंका, चोरी की आशंका

प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का माना जा रहा है, हालांकि युवक पटरी पर कैसे पहुंचा, इसे लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m