कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग अंतर्गत रांझी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हत्या का मामला आया है। यहां बड़ा पत्थर इलाके के पास एक घर में अकेली रह रही महिला की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से महिला के शव को घसीटकर घर के पास ही स्थित एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस शुरुआती जांच में चोरी या लूट की नीयत से हत्या की आशंका जता रही है।

पानी भरने वाली गगरी से सिर पर वार

दरअसल मृतका घर पर अकेली थी। अज्ञात हमलावरों ने घर में प्रवेश कर महिला पर पानी भरने वाली भारी गगरी (बर्तन) से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। प्रहार इतना घातक था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद हत्यारे शव को घसीटते हुए बाहर ले गए और उसे कुएं में फेंककर फरार हो गए।

नाबालिग का अपहरणः शहबान खान पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, जमानत पर छूटा है आरोपी,

नौकरानी के पहुंचने पर घटना का खुलासा

इस पूरी वारदात का खुलासा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब महिला के घर काम करने वाली नौकरानी वहां पहुंची। नौकरानी ने जब देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है, तो उसने महिला को फोन लगाया। बार-बार फोन करने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला और भीतर से कोई हलचल नहीं हुई, तो संदेह गहराया। इसके बाद आसपास के लोगों और परिजनों को सूचित किया गया, जिसके बाद घटना की जानकारी सामने आई।

Weather Today: नौपता के बीच ओले-बारिश और आंधी के आसार, भोपाल-जबलपुर समेत 27 जिलों में हीटवेव

जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर घटना चोरी की नीयत से की गई प्रतीत हो रही है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय बड़ा पत्थर इलाके में दहशत का माहौल है।

‘G 2 मॉल’ के अवैध निर्माण पर नगर निगम सख्त, आयुक्त ने थमाया 10 दिन का अल्टीमेटम, 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m