MP Weather Update: नौतपा का आज पांचवा दिन है। मध्य प्रदेश में नौतपा की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ने के साथ ही बारिश भी हो रही है। आज शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर समेत 27 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट है। यहां का तापमान 43 डिग्री के ऊपर ही रहने की संभावना है। वहीं कई जिलों में आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि के भी आसार है। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हालात पर…

मौसम विभाग के मुताबिक, आज कई जिलों में हीटवेव चलेगी। ग्वालियर, छतरपर, टीकमगढ़, मुरैना, श्योपुर और निवाड़ी में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां दोपहर में भीषण गर्मी पड़ेगी, लेकिन शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इसके साथ ही राजधानी भोपाल, जबलपुर समेत 27 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट है। यहां पारा 43 डिग्री के ऊपर ही रहेगा।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: कटरा-श्रीनगर के दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ मोहन, जानें आज क्या कुछ रहेगा खास?

खजुराहो सबसे गर्म

नौतपा के चौथे दिन यानी गुरुवार को मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहा। सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो में 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजगढ़ में 46 डिग्री, दतिया में 45.7 डिग्री, दमोह, नौगांव-मलाजखंड में 45.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 45.2 डिग्री, सतना में 45.1 डिग्री, सागर-मंडला में 45 डिग्री, ग्वालियर-गुना में 44.7 डिग्री, श्योपुर में 44.6 डिग्री, रायसेन में 44.2 डिग्री, जबलपुर-छिंदवाड़ा और रीवा में 44 डिग्री, भोपाल का तापमान 43.8 डिग्री, उज्जैन में 42.5 डिग्री और इंदौर में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ग्वालियर में नौतपा पर फिरा पानी

इधर, ग्वालियर जिले में नौतपा पर पानी फिर गया। शहर में तेज आंधी के साथ सुबह से तेज बारिश शुरू हो गई। जिसे तापमान में 10 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। आपको बता दे कि नौतपा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब चल रहा है। न्यूनतम तापमान रात में भी 37 डिग्री के करीब बना हुआ था। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को शाम को अंचल के कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जाहिर की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m