PM Modi-NCP (SP) Meeting: NCP शरद पवार गुट के सभी सांसद पीएम मोदी की आज मुलाकात होगी. इस दौरान सुप्रिया सुले भी वहां मौजूद रहेंगी. सुप्रिया सुले ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान सांसद अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों, केंद्रीय परियोजनाओं और राज्य के हित से जुड़े विषयों को प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे. सुले ने अपने बयान में कहा, ‘पीएम मोदी ने सोमवार को एनसीपी सांसदों से मिलने पर सहमति जताई है.

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को ही कहा कि उनकी पार्टी के सभी सांसद सोमवार, 10 अगस्त को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ब्रेकफास्ट पर शरद पवार गुट के सांसदों से मुलाकात करेंगे. हालांकि, अभी तक इस मुलाकात को लेकर एजेंडा सामने नहीं आया है. NCP (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले पहले ही यह साफ कर चुकी हैं कि इस बैठक में महाराष्ट्र के मुद्दों पर चर्चा होगी.

सुप्रिया सुले ने कहा कि महाराष्ट्र में सांसदों को फंड नहीं मिल रहा था, इसलिए हमने बात की और पीएम से मिलने के लिए औपचारिक समय मांगा. ताकि सांसद अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दे उनके साथ डिस्कस कर पाएं. चूंकि संसद नहीं चल रही है इसलिए हमने एक मीटिंग की मांग उठाई थी.

हालांकि, इस बैठक से पहले ही महाविकास अघाड़ी की पार्टियों में एक अजीब से बेचैनी पसरी हुई है. इसमें कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) शामिल है. ये दोनों ही पार्टियां इंडिया गठबंधन का भी हिस्सा हैं. राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि उन्होंने सुले से बात की है. उन्होंने कहा,’हम सब एमवीए का ही हिस्सा हैं. दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि अगर यह बैठक महाराष्ट्र के लिए है तो शुभकामनाएं हैं.

कुछ दिन पहले NCP के वर्किंग प्रेसिडेंट प्रफुल पटेल और डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुनेत्रा पवार के बेटे और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार ने भी शरद पवार से मुलाकात की थी. हालांकि, इस मुलाकात को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. अब पूरी साफ तस्वीर पीएम से मिलने के बाद ही नजर आ पाएगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m