शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के ओएसडी (OSD) दीपम रायचुरा पर एक बड़े धोखाधड़ी के आरोपी द्वारा शराब ठेका दिलाने के एवज में 1 करोड़ रुपये की घूस मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार को पत्र लिखा है और ओएसडी को तुरंत बर्खास्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

यह है पूरा मामला और आरोपी के खुलासे?

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा धोखाधड़ी और जालसाजी के एक बड़े मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहित गोगिया (जिस पर इनकम टैक्स और ईडी की कार्रवाई भी हो चुकी है) ने जांच एजेंसियों के सामने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। शराब ठेके के एवज में 1 करोड़ की रिश्वत: आरोपी मोहित गोगिया ने जांच एजेंसी को बताया कि उसने वर्ष 2024-25 में टीटी नगर की दो शराब दुकानों का ठेका जसवंत कुमार के नाम पर दिलवाने के लिए डिप्टी सीएम के ओएसडी दीपम रायचुरा को 1 करोड़ रुपये दिए थे। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इस रकम में से 50 लाख रुपये नकद दिए गए थे, जिसे दीपक दुबे नामक व्यक्ति ने शालिमार फोर्टलेजा स्थित फ्लैट से लिया था। दीपक दुबे को ओएसडी दीपम रायचुरा का करीबी बताया जा रहा है।

कांग्रेसः ओएसडी के सस्पेंशन और एफआईआर की मांग

मामले के तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता योगेश यादव और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने तीखा बयान जारी करते हुए सरकार से निम्नलिखित मांगें की हैं। निष्पक्ष जांच के लिए सस्पेंशन जरूरी: कांग्रेस का कहना है कि दीपम रायचुरा के अपने पद पर रहते हुए इस पूरे मामले की जांच प्रभावित हो सकती है। इसलिए सबसे पहले उन्हें ओएसडी के पद से तुरंत सस्पेंड किया जाए।

मध्यप्रदेश

BJP विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश की बढ़ी मुश्किलें: हत्या के प्रयास के मामले में स्थायी गिरफ्तारी वारंट

आपराधिक मामला दर्ज हो

ओएसडी के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए ताकि इस गंभीर प्रकरण की निष्पक्ष और पवित्र जांच सुनिश्चित हो सके। कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरे घटनाक्रम पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा स्वयं सामने आएं और अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि इस प्रकरण में उनकी कोई संलिप्तता है या नहीं। इस खुलासे के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है, और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने के पूरे आसार हैं।

‘राहुल गांधी की वोट बैंक की राजनीति की खुली पोल’: BJP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने साझा किया वीडियो

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m