विकास कुमार, सहरसा। जिले में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रिफ्यूजी कॉलोनी चौक स्थित काली मंदिर के बगल में बने जगदंबा गेस्ट हाउस में तीन घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक महिला समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया।

इस छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए। अनैतिक गतिविधियों के आरोप में प्रशासन ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

दरअसल सदर थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी रिफ्यूजी कॉलोनी चौक के पास जगदंबा गेस्ट हाउस में अनैतिक काम होता है और अभी भी हो रहा है, जिसके बाद सूचना की पुष्टि होने के बाद भारी संख्या के साथ पुलिस बल रिफ्यूजी कॉलोनी चौक पर पहुंची। पुलिस को देखते ही जिस्म के कारोबार का गंदा खेल खेलने आरोपी भाग निकले। वहीं, गेस्ट हाउस के मालिक ने अपना नाम तक किसी को नहीं बताया है, लोग उसे मेहमान कहकर बुलाते हैं।

गेस्ट हाउस सील, मामला दर्ज

छापेमारी में पुलिस ने एक महिला सहित 6 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ में फोन पे का डब्बा, स्कैनर सहित कई अनैतिक सामान बरामद करने के बाद पुलिस ने पूरे गेस्ट हाउस को सील कर मामला दर्ज कर लिया है। छापेमारी में एसडीओ श्रेयांस तिवारी, एसडीपीओ संतोष कुमार, सदर थाना प्रभारी अजय पासवान सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बिहार में हैवान बना पति: पत्नी समेत 3 बच्चों को नहर में फेंका, तीनों मासूमों की डूबने से मौत