तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन थाना पुलिस ने कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक साधना कठेल के नेतृत्व में की गई।
READ MORE: भगवान कृष्ण पर दिए बयान पर बाबा बागेश्वर ने दी सफाई, कहा-‘हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं, अर्थ का अनर्थ न निकालें’
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 31 अक्टूबर 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि जुलाई 2025 में उसकी मोबाइल के जरिए भीषमपुर निवासी राम नारायण कुशवाहा से बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों की अमरपाटन बस स्टैंड पर मुलाकात हुई। आरोप है कि सितंबर 2025 में आरोपी उसे मोटरसाइकिल से भीषमपुर स्थित खेत में बने एक कमरे में ले गया, जहां दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 29 अक्टूबर 2026 को जब वह कॉलेज आई थी, तब आरोपी कॉलेज के बाहर मिला और अपने साथ चलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद वह उसे दोबारा भीषमपुर स्थित उसी कमरे में ले गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), 351(2) और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
READ MORE: फोटो विवाद ने ली नवविवाहिता की जान: चरित्र पर लांछन के बाद जहर खाकर की आत्महत्या, 6 माह पहले हुई थी शादी
पुलिस ने 1 नवंबर 2026 को आरोपी राम नारायण कुशवाहा (26), पिता रामाश्रय कुशवाहा, निवासी भीषमपुर, थाना अमरपाटन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आदेश पर उपजेल मैहर दाखिल करा दिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

