इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ महज एक फोटो के विवाद के चलते छह महीने पहले ब्याही गई बाईस वर्षीय नवविवाहिता वंदना चौधरी ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि इसी साल बारह मई को उसकी शादी इमलिया निवासी अशोक चौधरी के साथ हुई थी और करवा चौथ के पवित्र पर्व पर विदा होकर ससुराल गई वंदना की जेठानी की रिश्तेदार रुकमणी द्वारा उसकी किसी लड़के के साथ कि फोटो पति और जेठ को भेज दी गई थी। जिसके बाद चरित्र पर लांछन लगाकर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
READ MORE: पहले प्यार, फिर शादी की जिद… इनकार किया तो कर दी हत्या! आत्महत्या की कहानी गढ़ने वाला प्रेमी गिरफ्तार
इस अपमान और पारिवारिक कलह से आहत होकर वंदना ने खौफनाक कदम उठाते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर साजिश के तहत जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
READ MORE: म्यांमार की 4 युवतियों को वापस भेजने की तैयारी: ग्वालियर से विशेष टीम रवाना, शादी का झांसा देकर नदी-पहाड़ों के रास्ते भारत लाई गईं थी
वहीं इस मामले में मृतिका के पति अशोक का कहना है कि वह मजदूरी करने गया था और घर लौटने पर पत्नी को तड़पते देख अस्पताल पहुंचाया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

