राकेश चतुर्वेदी, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में प्रेम संबंध और जबरन शादी का दबाव एक युवती की मौत की वजह बन गया। रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम बोदलकसा के जंगल में मिले 21 वर्षीय युवती साक्षी डोहरे के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। युवती की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी आकाश बाघमारे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवती पर शादी करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। जब युवती ने शादी से इनकार किया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी और वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
READ MORE: शहीद टीआई मामले में सरकार का बड़ा फैसलाः पत्नी को सब-इंस्पेक्टर पद पर अनुकंपा नियुक्ति, सीएम ने दी जानकारी
दरअसल, 29 अक्टूबर की रात ग्राम बोदलकसा के जंगल में 21 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतिका की पहचान लिंगमारा निवासी साक्षी डोहरे के रूप में हुई, जो बालाघाट के निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। मामले की शुरुआती जांच में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और युवती द्वारा पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कहानी बताई। लेकिन घटनास्थल के निरीक्षण, परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस कहानी की पोल खोल दी। डॉक्टरों के पैनल की रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण गला घुटने से होना स्पष्ट हुआ।
READ MORE: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा अंदाजः होटल में गाना गाकर किया पीएम मोदी का समर्थन, बोले- ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी…’
पुलिस जांच में सामने आया कि तिरोड़ी थाना क्षेत्र के गोरेघाट निवासी 26 वर्षीय आकाश बाघमारे युवती पर प्रेम विवाह करने के लिए दबाव बना रहा था। युवती द्वारा शादी से इनकार करने और उससे दूरी बनाने की कोशिश करने पर आरोपी उसे बालाघाट से मोटरसाइकिल पर घुमाने के बहाने 50 किलोमीटर दूर बोदलकसा के जंगल ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वारदात को आत्महत्या दिखाने और साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया।
READ MORE: म्यांमार की 4 युवतियों को वापस भेजने की तैयारी: ग्वालियर से विशेष टीम रवाना, शादी का झांसा देकर नदी-पहाड़ों के रास्ते भारत लाई गईं थी
पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी आकाश बाघमारे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, मृतिका का मोबाइल और रस्सी बरामद की गई है। आरोपी को जेएमएफसी न्यायालय वारासिवनी में न्यायिक रिमांड के लिए पेश किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

