नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। परसवाड़ा-मंडला रोड स्थित ग्राम खरा के पास एक एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। हादसे में एम्बुलेंस चालक वाहन के अंदर ही फंस गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई।

READ MORE: पत्नी बताकर चोरी-छिपे प्रेमिका का अंतिम संस्कार करने पहुंचा युवक: पूछताछ में खुला लिव-इन रिलेशनशिप का राज, पुलिस के सामने प्रेमी ने उगला सच 

जानकारी के मुताबिक एम्बुलेंस चालक मरीज को छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम खरा के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटते ही एम्बुलेंस में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

READ MORE: MP Road Accident: धार में पिकअप पलटने से महिला की मौत, मंडला में दो कारों में जोरदार भिड़ंत, 2 घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। मृतक एम्बुलेंस चालक का नाम माइकल अन्ना 56 वर्ष नागपुर निवासी बताया जा रहा है।  प्राथमिक जांच में हादसे के पीछे तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m