न्यामुद्दी अली, अनूपपुर। चुनवा आयोग के खिलाफ दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अब मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भी सियासी पारा हाई हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अनूपपुर से ही हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें: CBI का छापा: CGST अधीक्षक 2 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, 72.50 लाख कैश बरामद

जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता हिरासत में, वीडियो आया सामने

जानकारी के अनुसार, NSUI जिला अध्यक्ष जितेंद्र खांडे सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को दिल्ली रवाना होने से पहले ही पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया। कार्यकर्ताओं को पुलिस वाहन में बैठाकर ले जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। देश भर में चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे इस आंदोलन और विभिन्न राज्यों में कार्यकर्ताओं पर हो रही पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी में अनूपपुर की यह घटना सामने आई है।

ये भी पढ़ें: कॉलोनी में धर्मांतरण को लेकर हंगामा: प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पिटाई, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने भाजपा और पीएम मोदी पर बोला तीखा हमला

कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आज देश के युवाओं से और उनकी आवाज से डर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ज्ञानेश कुमार में ऐसा क्या है, जिसे बचाने के लिए सरकार इस तरह तानाशाही पर उतर आई है? उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि पुलिस की इस प्रकार की दमनकारी कार्रवाई के बावजूद उनका विरोध प्रदर्शन और आंदोलन आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m