Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय कारीगरों के बनाए सामान खरीदने की अपील की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान खरीदारी करते समय स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए. पीएम मोदी मे इस कार्यक्रम में कहा कि आज से 12 वर्ष पहले इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी ये यात्रा निरंतर जारी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना मजबूत हो रही है और भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजारों में नयी पहचान मिल रही है. ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “महाराष्ट्र के आदिवासी समुदायों ने अपने उत्पादों की पैकेजिंग पर बहुत ध्यान दिया है. यहां ‘शबरी नेचुरल्स’ के जरिए शहद, महुआ, चीड़ और बांस से बने उत्पादों को बाज़ार में लाया जा रहा है। इनकी पैकेजिंग पर आदिवासी कला की छाप देखने को मिलती है.
मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में त्योहारों के दौरान लोगों से स्थानीय कारीगरों के बनाए प्रोडक्ट को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि इससे उनकी मेहनत को प्रोत्साहन मिलेगा और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने में मदद मिलेगी.
पीएम मोदी ने वोकल पर लोकल का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार का मखाना और कर्नाटक की अरहर दाल को दुनिया भर में नए बाज़ार मिल रहे हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार के पूर्णिया का मखाना ग्रीस पहुंच रहा है, जबकि कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल मालदीव जा रही है.
पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में दिवाली, छठ महापर्व और कई दूसरे त्योहारों की रौनक रहेगी. आप स्वस्थ और सुरक्षित रहकर पूरे परिवार के साथ त्योहार मनाएं.
उन्होंने कहा, ”भारत की माटी में ऐसे कितने ही महान व्यक्तित्व पैदा हुए जिन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी है. ऐसे ही एक महान व्यक्तित्व हैं- भाई परमानंद जी. कुछ ही दिनों बाद 4 नवंबर को हम उनकी 150वीं जयंती मनाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा, ”कुछ ही दिनों बाद 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है। इस दिन को देश ‘एकता दिवस’ के तौर पर मनाता है.
मोदी ने खादी की बढ़ती लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा कि इस वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर एक ही दिन में खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों की बिक्री 28 करोड़ रुपये से अधिक रही.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

